गुरुग्राम में कौन से गैंगस्टर के मकान पर चला बुलडोजर ?

गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के घर बुलडोजर पहुंचा। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का घर करीब 150 वर्ग गज में अवैध तरीके से बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस मकान का इस्तेमाल अवैध तरीके से किराया वसूलने और संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

गैंगस्टर के मकान पर चला बुलडोजर
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध से अर्जित कमाई और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नाहरपुर रूपा में गैंगस्टर कौशल चौधरी से जुड़े अवैध निर्माण की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस की निगरानी में भारी मशीनरी लगाकर मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि करीब 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाया गया था। जांच में सामने आया कि मकान से अवैध तरीके से किराया भी वसूला जा रहा था।

कौशल चौधरी पर 6 दर्जन से ज्यादा केस

पुलिस के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी पर गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अलग-अलग गंभीर धाराओं में 6 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया और उसका इस्तेमाल संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया।

पुलिस ने कहा- आगे भी जारी रहेगा अभियान

यह कार्रवाई अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अपराधियों और भूमि माफियाओं के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस के मुताबिक, अवैध कब्जों और अपराध से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई का मकसद सार्वजनिक जमीन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

More From Author

gurgaon reporter

रात में गुरुग्राम की सड़कों पर कौन रखेगा नजर? स्ट्रीट लाइटों के लिए MCG का नया प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *