पटौदी से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

पटौदी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झज्जर डिपो द्वारा नई बस सेवा शुरू की गई है। इस नई सेवा के शुरू होने से पटौदी और आसपास के इलाकों के लोगों को सफर में काफी राहत मिलेगी।

नई बस प्रतिदिन दोपहर 3 बजे पटौदी बस अड्डे से रवाना होगी। यह बस झज्जर, रोहतक और पानीपत होते हुए रात करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस सुबह 6:15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे झज्जर पहुंचेगी। हालांकि, वापसी के दौरान बस पटौदी नहीं आएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चंडीगढ़ के लिए सीधी और बेहतर परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी। नई बस सेवा शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

सोमवार को बस सेवा के शुभारंभ के मौके पर पटौदी बस अड्डे पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रभान सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद राधेश्याम मक्कड़ तथा समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बस चालक और परिचालक का फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान लोगों में लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। क्षेत्रवासियों ने सरकार और परिवहन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिल सके।

More From Author

गुरुग्राम में बड़ा साइबर फ्रॉड बेनकाब, जोमैटो के नाम पर चल रहा था खेल

गुरुग्राम में पानी हुआ महंगा, नगर निगम ने लागू की नई जल शुल्क दरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *