अगर आपका कारोबार WhatsApp के जरिए चलता है और आप ग्राहकों को order confirmation, Delivery update या दूसरी जरूरी जानकारियां WhatsApp पर भेजते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। Meta, WhatsApp Business Platform की मैसेजिंग फीस में बदलाव करने जा रहा है। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ग्राहक के मैसेज करने के बाद मिलने वाली 24 घंटे की फ्री विंडो में भी कुछ तरह के मैसेज पर charges देनें होगें। हालांकि, ग्राहकों के सवालों के जवाब देने वाले कुछ Service Messages के लिए हर महीने सीमित संख्या में मुफ्त मैसेज की सुविधा जारी रहेगी।
लेकिन सबसे पहले यह साफ कर दें कि इस बदलाव का असर हर WhatsApp user पर नहीं पड़ेगा। यह नियम सामान्य WhatsApp या WhatsApp Business App के लिए नहीं है। इसका असर केवल उन कारोबारियों पर होगा जो WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करते हैं।

24 घंटे की फ्री विंडो में क्या बदलेगा?
अभी तक अगर कोई ग्राहक किसी बिजनेस को WhatsApp पर मैसेज करता है, तो बिजनेस अगले 24 घंटे के अंदर ग्राहक को कई तरह के मैसेज बिना Meta Messaging Charge के भेज सकता है। bइसमें ग्राहक के सवालों के जवाब देने के साथ-साथ ऑर्डर से जुड़े अपडेट भी शामिल होते हैं। ग्राहक ने कोई सामान ऑर्डर किया तो बिजनेस उसे ऑर्डर कन्फर्म होने की जानकारी दे सकता है। इसके बाद डिलीवरी की स्थिति या सामान भेजे जाने का अपडेट भी दिया जा सकता है।
ग्राहक के मैसेज करने के 24 घंटे के अंदर भेजे जाने वाले Utility Messages पर भी Meta charges लेगा। यानी order confirmatiion , delivery update और इसी तरह के दूसरे जरूरी अपडेट अब फ्री नहीं रहेंगे।
1,000 Service Messages हर महीने मुफ्त
हालांकि Meta ने ग्राहकों के सवालों का जवाब देने वाले Service Messages के लिए राहत जारी रखी है। हर Business Phone Number पर हर महीने पहले 1,000 Service Messages मुफ्त होंगे। इसका मतलब है कि अगर कोई कंपनी ग्राहकों के सवालों का जवाब देने के लिए महीने में 1,000 तक Service Messages भेजती है, तो इन मैसेज पर Meta का शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन 1,000 की सीमा पार होने के बाद अतिरिक्त मैसेज पर charge देना होगा।
Service Messages पर कितना charge लगेगा ?
इसे एक उदाहरण से समझिए मान लीजिए किसी बिजनेस ने एक महीने में 1,500 Service Messages भेजे। पहले 1,000 मैसेज मुफ्त होंगे। बाकी 500 मैसेज पर charge लगेगा। भारत में Service Messages के लिए लागू दर ₹0.115 प्रति Delivered Message है। इस हिसाब से 500 मैसेज का खर्च 500 × ₹0.115 = ₹57.50। 18 प्रतिशत GST जोड़ने के बाद यह रकम करीब ₹67.85 हो जाएगी।
order update पर कितना charge होगा?
भारत में Utility Messages के लिए Meta की दर ₹0.115 प्रति Delivered Message है। यह amount GST से पहले की है। अगर कोई कंपनी एक महीने में 1,000 ऑर्डर या डिलीवरी अपडेट भेजती है, तो उसका खर्च होगा: 1,000 × ₹0.115 = ₹115। 18 प्रतिशत GST जोड़ने के बाद यह रकम करीब ₹135.70 हो जाएगी। यानी 1 अक्टूबर के बाद ग्राहक के साथ 24 घंटे की बातचीत की विंडो में भेजे जाने वाले Utility Messages भी बिजनेस के लिए खर्च बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं।
Marketing Messages के लिए कितना charge होगा
WhatsApp Business Platform पर अलग-अलग तरह के मैसेज के लिए अलग-अलग charges तय हैं। Marketing Messages, यानी offer, discount, sale या किसी promotion से जुड़े मैसेज के लिए भारत में Meta की दर ₹0.8631 प्रति Delivered Message है। वहीं Authentication Messages, जैसे OTP और दूसरे verification message के लिए दर ₹0.115 प्रति Delivered Message है। इन दरों पर 18 प्रतिशत GST अलग से लागू होगा।

कौन से WhatsApp मैसेज अभी भी मुफ्त रहेंगे?
Meta के नए नियमों के बावजूद कुछ सुविधाएं मुफ्त रहेंगी। ग्राहकों के मैसेज पर कोई शुल्क नहीं जैसे कि जब कोई ग्राहक किसी बिजनेस को WhatsApp पर मैसेज करता है, तो ग्राहक से इस मैसेज के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक Business Phone Number के लिए हर महीने पहले 1,000 Service Messages मुफ्त रहेंगे। अगर कोई ग्राहक Facebook या Instagram के Click-to-WhatsApp Ad के जरिए किसी बिजनेस से WhatsApp पर जुड़ता है, तो बिजनेस को 72 घंटे की फ्री मैसेजिंग विंडो मिलेगी।
Facebook Page के Call-to-Action Button से शुरू हुई बातचीत पर भी यह 72 घंटे की सुविधा लागू रहेगी। इस दौरान Business द्वारा भेजे गए मैसेज पर Meta का Messaging Charge नहीं लगेगा। इस बदलाव का असर उन कारोबारियों पर ज्यादा पड़ सकता है जो बड़ी संख्या में ग्राहकों को WhatsApp के जरिए order और delivery से जुड़े अपडेट भेजते हैं। खास तौर पर E-Commerce, Online Shopping, Delivery Service, Travel, टिकटिंग और दूसरे ग्राहक-केंद्रित कारोबार WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे कारोबार में हर दिन हजारों या लाखों मैसेज भेजे जा सकते हैं। इसलिए प्रति मैसेज लगने वाला छोटा शुल्क भी महीने के कुल खर्च को बढ़ा सकता है।
क्या WhatsApp Business App और सामान्य WhatsApp पर लगेगा charge?
Meta का यह बदलाव सामान्य WhatsApp और WhatsApp Business App के लिए नहीं है। अगर कोई छोटा दुकानदार या कारोबारी WhatsApp Business App के जरिए अपने ग्राहकों से बातचीत करता है, तो उसे इस नए WhatsApp Business Platform pricing बदलाव को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। यह मुख्य रूप से WhatsApp Business Platform पर बड़े स्तर पर Business Messaging करने वाली कंपनियों के लिए है।
Meta के इस बदलाव से WhatsApp Business Platform पर काम करने वाले कारोबारियों के लिए मैसेजिंग की लागत का हिसाब बदल जाएगा। खास तौर पर order update, Delivery Confirmation भेजने वाली कंपनियों को अब पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने 1,000 Service Messages की मुफ्त सुविधा और Click-to-WhatsApp Ads से शुरू हुई बातचीत के लिए 72 घंटे की फ्री विंडो जारी रहेगी। इसलिए 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp Business Platform इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को अपनी मैसेजिंग लागत का नया हिसाब पहले से तैयार रखना होगा।
