बेटे की रंजिश का बदला लेने पहुंचे 3 बदमाश! पिता की दिनदहाड़े हत्या

गुरुग्राम से एक मामला सामने आया है जहां दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की वारदात को बाइक पर सवार ३ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना दिनदहाड़े गुरुवार को हुई जहां सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान महेंद्र निवासी बसई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की बदमाश आपसी रंजिश में बेटे के जुर्म का बदला लेने आए थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम जाँच के लिए भेज दिया है।

कहाँ और कैसे हुई घटना
वारदात गुरुग्राम सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के पास बसई रोड पर तक़रीबन साढ़े नो बजे हुई। महेंद्र अपनी बाइक पर जा रहा था तभी पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने महेंद्र को रोक लिया और पिस्तौल को पेट से सटाकर कई गोलियां चला दी। इसके बाद महेंद्र घायल हो गया मौके पर ही बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद बाजार में अफरा- तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को सुचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व खून से लथपथ महेंद्र को सेक्टर 10 स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुँचाया गया। ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या बताया मृतक के बेटे साहिल ने
मृतक के चौथे बेटे साहिल ने पुलिस को बताया की जनवरी 2025 में एक युवक की हत्या हुई थी जिसमें बड़े भाई प्रियांशु भी आरोपी था। इसी वारदात का बदला लेने के लिए आज 3 बदमाशों ने प्रियांशु के पिता महेंद्र पर गोलियां मारकर हत्या कर दी। सेक्टर 9 थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

पॉश कॉलोनियों में मचा हड़कंप! दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, कई संपत्तियां सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *