पहले बस-ट्रक की टक्कर… फिर सड़क पर ड्राइवरों में घमासान! बिलासपुर चौक पर हंगामा

गुरुग्राम के बिलासपुर चौक से एक मामला सामना आया। जहां नेशनल हाईवे-48 पर हरियाणा रोडवेज की बस और एक तेज रफ्तार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा इतना तेजी से हुआ कि बस के बिच के भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी मोड़ने के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है की यह हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज बस दिल्ली-जयपुर मार्ग से गुजर रही थी। बिलासपुर चौक के पास बस चालक ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच ट्रक चालक ने बिना कोई इंडिकेटर दिए अचानक अपनी गाड़ी को बाईं तरफ मोड़ दिया। अचानक दिशा बदलने के कारण बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी।

चालकों में हुई तीखी बहस

टक्कर होते ही बस में मौजूद सवारियों के होश उड़ गए। हादसे के ठीक बाद रोडवेज बस और ट्रक, दोनों के चालक गाड़ियों से नीचे उतर आए और बीच सड़क ही एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई जिससे हाईवे पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगो और अन्य वाहन चालकों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

दुर्घटना और चालकों के बीच हुए हंगामे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। वही बिलासपुर चौक पर लंबे समय से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते सड़क पहले से ही काफी छोटी हो चुकी है। इस हादसे के बाद जाम कई किलोमीटर तक बढ़ गया। जिससे राहगीरों बेहद परेशानी के सामना करना पड़।

बिलासपुर चौक बना जानलेवा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिलासपुर चौक पर चल रहा अव्यवस्थित निर्माण कार्य अब यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रात और सुबह के समय कम रौशनी के कारण सड़क से गुजरना बेहद जोखिम भरा होता है। जल्दबाजी और ओवरटेकिंग के कारण छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होना आम बात बन चुकी है। हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात तो रहते हैं लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव और सिकुड़ती सड़क हादसे का कारण बन जाती है।

More From Author

बेटे की रंजिश का बदला लेने पहुंचे 3 बदमाश! पिता की दिनदहाड़े हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *