घोड़ागाड़ी पर क्यों उतरी कांग्रेस? गुरुग्राम में प्रदर्शन ने खींचा सबका ध्यान

घोड़ागाड़ी पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मिनी सचिवालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी तथा NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को गुरुग्राम में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने घोड़ागाड़ी पर सवार होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आम आदमी की परेशानियों को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया।



इस प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष Rao Narendra Yadav ने किया, जबकि आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष Vardhan Yadav की अगुवाई में हुआ।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक निकाला मार्च

विरोध मार्च ताऊ देवीलाल स्टेडियम द्वार से शुरू होकर मिनी सचिवालय तक पहुंचा। यहां कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम हितेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

घोड़ागाड़ी बनी प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण

इस विरोध प्रदर्शन में घोड़ागाड़ी का उपयोग खास आकर्षण का केंद्र रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जिंदगी को कई साल पीछे धकेल दिया है। उनका कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईंधन और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और परिवहन खर्च पर पड़ रहा है।

“भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल” – राव नरेंद्र यादव

प्रदेशाध्यक्ष Rao Narendra Yadav ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामलों ने मेहनती छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है। सरकार न तो महंगाई रोक पा रही है और न ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में सफल हो रही है।

“हर वर्ग परेशान” – वर्धन यादव

जिला कांग्रेस अध्यक्ष Vardhan Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी वाहन चलाने से पहले पेट्रोल के दाम सोचने को मजबूर है, जबकि गैस सिलेंडर भरवाना भी बड़ी चुनौती बन चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार टैक्स बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

More From Author

हाईवे पर अब नहीं रुकेगी रोडवेज बस! अनिल विज के आदेश से ड्राइवर-परिचालकों में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *