Gurugram में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भरोसे और रिश्तों की आड़ में चल रहे खतरनाक खेल को उजागर कर दिया है। योग सिखाने के नाम पर महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने वाला एक शख्स, बाद में उन्हीं के निजी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

काफी समय से फरार चल रहा यह आरोपी आखिरकार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया।
पहले भरोसा, फिर जाल
पीड़िता के मुताबिक, कोविड काल के दौरान उसने आरोपी की योग क्लास जॉइन की थी। यहीं से शुरू हुआ भरोसे का रिश्ता, जो धीरे-धीरे निजी संबंधों में बदल गया।
लेकिन पीड़िता को अंदाजा नहीं था कि यह सब एक सुनियोजित जाल था।
चुपके से बनाए VIDEO… फिर शुरू हुआ खेल
आरोप है कि आरोपी ने निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिए।
इसके बाद:
- वीडियो वायरल करने की धमकी
- परिवार को भेजने का डर
- लगातार पैसों की डिमांड
दबाव में आकर महिला ने 3 लाख रुपये दे दिए लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ…
VIDEO भेजकर मांगे 15 लाख
मार्च 2026 में आरोपी ने फिर संपर्क किया —इस बार उसने कथित तौर पर वीडियो महिला के पति को भेज दिए।
इसके बाद सीधी मांग: 15 लाख रुपये यहीं से पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंची।
पत्नी पकड़ी गई… आरोपी फरार
जांच के दौरान जब आरोपी की पत्नी पैसे लेने आई, तो गुरुग्राम पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
लेकिन असली आरोपी:
- लगातार लोकेशन बदलता रहा
- पुलिस से बचता रहा
आखिर ऐसे आया पकड़ में
दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी पटियाला हाउस कोर्ट आने वाला है।
- 23 अप्रैल की रात
- तिलक मार्ग इलाके में जाल
- कोर्ट के बाहर ही गिरफ्तारी
खेल खत्म।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी ने कबूला:
- पहले महिलाओं का विश्वास जीतता था
- फिर संबंध बनाता
- फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता
पैसे मिलने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं करता था जरूरत पड़ने पर फिर से ब्लैकमेल करता था
पुराना अपराधी निकला आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड:
- पहले मर्डर केस में शामिल
- 8–9 साल जेल काट चुका
- 2018 में जमानत के बाद योग क्लास शुरू
